Delhi Police Constable Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यथी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Recruitment 2025
Delhi Police Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के कुल 5293 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जुलाई से सितंबर के बीच जारी किए जा सकता है। वहीं, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 में किए जाने की संभावना है। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।
How to apply for Delhi Police Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Delhi Police Constable Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
