CSIR CRRI Recruitments 2025: केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका है। इस नौकरी के लिए 12वीं युवा आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इंटरमीडियट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में थे, तो ये खबर आपकी काम की हो सकती है। जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और कैसे होगा चयन
केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में सरकारी नौकरी
सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई), 1952 में स्थापित एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशाला है, यहां काम करना एक अच्छा निर्णय साबित हो सकता है।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Post Detail, किन पदों पर होगी भर्ती?
SIR CRRI Notification 2025 के अनुसार, जूनियर सचिवालय सहायक और जूनियर स्टेनोग्राफर के पद भरे जाएंगे। इसमें जूनियर सचिवालय सहायक के 177 पद शामिल हैं। वहीं, जूनियर स्टेनोग्राफर के 32 पद उपलब्ध हैं।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Post Number, कितने पद भरे जाएंगे?
SIR CRRI Notification 2025 के अनुसार कुल 209 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन 22 मार्च से 21 अप्रैल 2025 तक होंगे।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Imp Date, महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 22 मार्च 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अप्रैल 2025 |
| लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) | संभावना मई/जून 2025 |
| स्किल टेस्ट (टाइपिंग/स्टेनोग्राफी) | जून 2025 में संभावित |
CSIR CRRI Recruitments 2025 Education, शैक्षणिक योग्यता
नियर सचिवालय सहायक के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर टाइपिंग भी आनी चाहिए। जबकि जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास और स्टेनोग्राफी में दक्षता आवश्यक है। इन पदों पर 18 से 21 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Apply Online, कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले crridom.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद "Apply Online" पर क्लिक करें।
- मागी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फॉर्म जमा करें।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Fee, आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 500 रुपये जबकि महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Selection, कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं। आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल चेकअप भी किया जाएगा। इन पदों पर पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
CSIR CRRI Recruitments 2025 Salary, वेतनमान
चयनित जूनियर सचिवालय सहायक को 19,900 से 63,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है जबकि जूनियर स्टेनोग्राफर को 25,500 से 81,100 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।
CSIR CRRI Full Form - Council of Scientific and Industrial Research - Central Road Research Institute है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार CSIR-CRRI की आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जा सकते हैं।
