Chhattisgarh Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Chhattisgarh Fire Department Recruitment) खबर है। छत्तीसगढ़ फायर डिपार्टमेंट (CGHGCD) ने स्टेशन स्टेशन ऑफिसर, ड्राइवर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक और वायरलेस ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती (Chhattisgarh Fire Department Vacancy) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है। यहां आप छत्तीसगढ़ फायर डिमार्टमेंट में नौकरी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Chhattisgarh Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ फायर डिपार्टमेंट ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी
Chhattisgarh Fire Department Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी
छत्तीसगढ़ फायर डिपार्टमेंट के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फायरमैन के कुल 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, वॉचरूम ऑपरेटर के 19 पद, वायरलेस ऑपरेटर के 4 पद और मैकेनिक के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
Chhattisgarh Fire Department Recruiment: क्वालिफिकेशन
बता दें सीजीएचजीसीडी के स्टेशन ऑफिसर यानी सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.टेक या बी.ई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Chhattisgarh Fire Department Age Limit: आयु सीमा
छत्तीसगढ़ फायर डिपार्टमेंट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Chhattisgarh Fire Department Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले cghgcd.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Chhattisgarh Fire Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Chhattisgarh Fire Department Vacancy: आवेदन शुल्क
सीजीएचजीसीडी के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। यहां अनारक्षित वर्ग व ओबीसी वर्ग के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
