Police Constable Admit Card 2023: जारी होने जा रहा कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 1, 2023, 02:38 PM IST

Police Constable Admit Card 2023, Sarkari Naukri 2023: चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Police Constable Admit Card 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Chandigarh Police Constable Admit Card 2023

Chandigarh Police Constable Admit Card 2023

Chandigarh Police Constable Exam 2023: कब होगी लिखित परीक्षा

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

End of Feed