Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकली है। इस भर्ती के माध्यम से डेटा साइंटिस्ट, मार्केट स्पेशलिस्ट, एसईओ स्पेशलिस्ट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
बैंक में नौकरी
सेंट्रल बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Central Bank Recruitment ऐसे करें अप्लाई
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Apply Online पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
Central Bank Selection Process: कैसे होगा चयन?
सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी होगी। इसमें डेटा इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
