CBI SO Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

CBI SO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

CBI SO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (CBI SO Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 3 दिसंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

CBI Recruitment 2024

CBI Recruitment 2024

CBI SO Notification 2024: कितने पदों पर होगी पर भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 105 पद, ओबीसी के लिए 68 पद, एससी के लिए 37 पद, एसटी के लिए 18 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट 14 दिसंबर को होगा और इंटरव्यू का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।

End of Feed