SSC GD Constable Exam 2025 Date
SSC GD Constable Exam 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख (SSC GD Constable Exam 2025) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट व पैटर्न (SSC GD Constable Exam 2025 Pattern) चेक कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 13 फरवरी, 17 फरवरी से 21 फरवरी, 24 फरवरी और 25 फरवरी 2025 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रही एसएससी एमटीएस आंसर-की, ssc.gov.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ
इस परीक्षा के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के लिए 15654 पद , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के लिए 7145 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लिए 11541 पद, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के लिए 3017 पद, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए 819 पद, सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) के लिए 35 पद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए 22 पद और असम राइफल्स के लिए 1248 पद शामिल हैं।