BTSC Work Inspector Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने वर्क इंस्पेक्टर के 1100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी (BTSC Work Inspector Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (BTSC Work Inspector Recruitment) गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। हालांकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। यहां आप बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025: बिहार में 10वीं पास ITI वालों के लिए नौकरी
BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, प्लंबर ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37/40/42 वर्ष है।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) - 100 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) - 100
BTSC Work Inspector Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- दस्तावेजों का वेरिफिकेशन (Documents Verifiation)
- मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)
बीटीएससी के वर्क इंस्पेक्टर के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
