बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 23,175 पदों पर निकली मेगा भर्ती, जल्द कर लें आवेदन

bssc recruitment 2025: 12वीं पास और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये मौका बेहद खास है। ऐसे में 25 नवंबर 2025 तक उम्मीदवार बिना देरी के फॉर्म भर लें। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने की तारीख 27 नवंबर 2025 है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इंटर लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत 23175 पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये मौका बेहद खास है। ऐसे में 25 नवंबर 2025 तक उम्मीदवार बिना देरी के फॉर्म भर लें। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने की तारीख 27 नवंबर 2025 है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

BSSC recruitment 2025

BSSC recruitment 2025

बताते चलें कि भर्ती के लिए फॉर्म भरने की फीस 100 रुपये हैं। सभी वर्गों के लिए ये फीस एक ही है। योग्यता की बात करें तो ये भर्ती इंटर पास उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 पास किया हो।

End of Feed