BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: बीएसफ में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर निकली भर्ती

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 Notification: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 26 जुलाई से 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, स्वीपर, कुक, टेलर और पेंटर सहित कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 3588 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 3406 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 182 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन मिलेगा।

End of Feed