BRO Recruitment 2025: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी सीमा सड़क सुरक्षा संगठन (BRO) में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बीआरो ने युवाओं को करियर बनाने का एक शानदार मौका देते हुए 542 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2025 है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके पास सिर्फ आज ही का दिन बचा है। ऐसे में वे बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
BRO Recruitment 2025 for 542 posts
बीआरो ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे बिना देर करें तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रोसेस को पूरा कर लें। ये भर्ती अभियान बीआरओ द्वारा जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत कुल 542 पदों को भरा जाएगा। इसमें व्हीकल मैकेनिक, एमएसडब्ल्यू पेंटर, एमएसडब्ल्यू डीईएस शामिल हैं।
- आवेदन के लिए सबसे पहले बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिए BRO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जरूरी जानकारी को भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन की फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
- अब भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सेव करके रख लें।
