BPSSC SI Admit Card 2024 Download Date and Link: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर और निगरानी विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि बता दी है। बीपीएसएससी की तरफ से राज्य सरकार में 64 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार यहां बताए गए तरीके से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे साथ ही परीक्षा तिथि भी नोट कर सकेंगे।
बिहार एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
बिहार एसआई परीक्षा 2024 तिथि - BPSSC SI Exam Date
बिहार एसआई परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र (BPSSC Bihar SI Exam 2024 Date) 11 जनवरी 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। चूंकि परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में तैयारी तेज कर दें। आयोग द्वारा 2 जनवरी 2024 को जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार मद्य निषेध एसआइ तथा पुलिस एसआइ भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को होगा।
बिहार एसआई परीक्षा 2024 समय - BPSSC SI Exam Date and Time
बिहार एसआई परीक्षा 2024 सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की एकल पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा आवंटित परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.30 रिपोर्ट करना होगा।
बीपीएसएससी बिहार एसआई परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र (BPSSC Bihar SI Exam 2024 Admit Card Online) ऑनलाइन मोड में जारी करेगा, किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 11 जनवरी से एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले लॉगइन करना होगा, तभी वे प्रवेश पत्र तक पहुंच सकेंगे। ध्यान रहे इसकी फोटो कॉपी भी करवा कर एग्जाम में जाएं।
