BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Bihar Block Horticulture Officer Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 318 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 मई से 29 मई 2024 तक का समय दिया गया है।

Bihar BHO Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 318 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BPSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

BPSC Recruitment 2024

बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए

बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों को 24 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। वहीं, इस वैकेंसी के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें आज यानी 23 मई से 29 मई 2024 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

BPSC BHO Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद BPSC BHO Application 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
BPSC BHO Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई।

BPSC Bihar BHO के लिए योग्यता

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी हॉर्टिकल्चर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा BSc Agriculture की डिग्री रखने वाले आवेदन के पात्र हैं।

एप्लीकेशन फीस

इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 750 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, महिला, एससी और एसटी के लिए 200 रुपये एप्लीकेशन फीस है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

BPSC BHO Age Limit: कितनी चाहिए उम्र

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 37 साल से कम होनी चाहिए। महिलाओं की उम्र 40 साल से कम मांगी गई है। वहीं, आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

End Article
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से प...

End of Feed