Bihar Police Constable Vacancy 2025 Notification Pdf: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय चयन पर्षद ने पुलिस कांस्टेबल पद पर 19838 वेकेंसी निकली है। पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार 11 मार्च को पत्रकारों से अपने बातचीत के दौरान इस बहाली की जानकारी दी। इसमें महिलाओं के लिए 6,017 पद आरक्षित हैं। अभ्यर्थी csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आप यहां देख सकते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी।
बिहार पुलिस में 19838 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (image - canva)
उम्मीदवारों ने 18 अप्रैल 2025 तक कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो, Bihar Madarsa Board द्वारा मौलवी योग्यता या शास्त्री/आचार्य योग्यता (अंग्रेजी के साथ) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
- UR/ EBS/ EWS/ BS/ दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये
- SC/ ST/ सभी महिलाओं /PWD के लिए 180 रुपये
- फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से होगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब आपको उस पद का चयन करना होगा जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं।
- अब आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरना होगा,
- इसके बाद आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और इसका प्रिंट आउट लीजिए।
विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का प्रावधान:
- (UR): 7935 पद
- (EWS): 1983 पद
- (SC): 3174 पद
- (ST): 199 पद
- (EBC): 3571 पद
- (BC): 2381 पद (इसमें 53 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं)
- (BCW): 595 पद
आयु सीमा
Bihar Police Constable Recruitment 2025 के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
सैलरी
Bihar Police Constable Notification 2025 के अनुसार, पे मैट्रिक्स लेवल -10 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 79,100 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन
सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को दो घंटे के भीतर 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए उपस्थित होना होगा। इस चरण के लिए, बोर्ड योग्यता के क्रम में रिक्तियों की संख्या से पांच गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
