Bihar Sarkari Jobs: बिहार में सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा, वन विभाग में 2856 पदों पर होगी भर्ती

Bihar Forest Department will recruit 2856 posts: बिहार में नई सरकार बनने के बाद खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के वन विभाग में रिक्त पदों पर जल्द बहाली होनी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में रिक्त पदों पर जल्द बहाली का निर्देश दिया गया।

Bihar Forest Department will recruit 2856 posts: बिहार में नई सरकार बनने के बाद खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के वन विभाग में रिक्त पदों पर जल्द बहाली होनी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में रिक्त पदों पर जल्द बहाली का निर्देश दिया गया। सरकार के इस फैसले से सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

Bihar Sarkari Jobs

बिहार में सरकारी नौकरी का खुला पिटारा

किन पदों पर होगी भर्ती

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग में कुल 2856 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी, जिसमें सहायक वन संरक्षक (31), वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (40), वनपाल (188), वनरक्षी (1816), आशुलिपिक (55), अमीन (32), निम्नवर्गीय लिपिक (396), कार्यकाल परिचारी (17), वाहन चालक (281) के पद शामिल है।

End of Feed