BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली 610 पदों पर नौकरी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

BEL Trainee Engineer Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से जुड़ने का मौका है। यहां 610 प्रशिक्षु इंजीनियर की जरूरत है। अगर आप भी इस पोस्ट के लिए इंट्रेस्टेड हैं, तो आप bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जानें कौन कर सकता है आवेदन

BEL Trainee Engineer Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अस्थायी आधार पर प्रशिक्षु इंजीनियर के 610 पदों के लिए इंजीनियरिंग स्नातकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीईएल के साथ करियर शुरू करने का ये एक शानदार मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bel-india.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 488 पद कंपनी के बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स (टीईबीजी) के लिए और शेष 122 पूरे भारत में हैं।

BEL Recruitment 2025 Trainee Engineer

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली 610 पदों पर नौकरी

engineering graduates ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, पंजीकरण 7 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएंगे।

End of Feed