Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Bank of Maharashtra Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 26 जुलाई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Bank of Maharashtra Recruitment 2024

Bank of Maharashtra Recruitment 2024

Bank of Maharashtra Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर स्केल II, III, IV और V के कुल 195 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एससी के लिए 15 पद, एसटी के लिए 4 पद, ओबीसी के लिए 35 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद और सामान्य वर्ग के लिए 130 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed