AIASL Airport Services Recruitment 2024: एयरपोर्ट पर अगर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1652 खाली पदों पर भारतीय की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट aiasl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
एयरपोर्ट पर वैकेंसी
एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी। दरअसल यह भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली है। 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक इंटरव्यू के लिए शामिल हो सकते हैं। दूसरे फेज में इंटरव्यू का आयोजन 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को किया जाएगा।
AIASL Recruitment कैसे करें आवेदन?
इसमें आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट- aiasl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेकर रख लें। आवेदन फार्म अच्छे से भरने के बाद वॉक इन इंटरव्यू वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में सारी डिटेल्स देख सकते हैं।
AIASL Airport Services Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
सेलेक्शन प्रोसेस
- एयरपोर्ट की इस वैकेंसी में सभी पदों के लिए के लिए सबसे पहले इंटरव्यू होगा।
- इंटरव्यू में सेलेक्ट होने के बाद ग्रुप डिस्कशन होगा।
- चयन प्रक्रिया उसी दिन या उसके बाद के दिनों में आयोजित की जा सकती है।
- सीनियर रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव/रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव/यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर पदों के लिए ट्रेड टेस्ट में एचएमवी के ड्राइविंग टेस्ट सहित ट्रेड नॉलेज और ड्राइविंग टेस्ट है।
योग्यता और सैलरी डिटेल्स
ऑल इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं। जैसे टर्मिनल मैनेजर कार्गो के पद पर ग्रेजुएशन के साथ 3 साल का अनुभव जरूरी है। इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को सैलरी के तौर पर 60000 रुपये मिलेंगे।
