Aiims Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: एम्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 220 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Aiims Recruitment 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Aiims Junior Residents Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आकिरी तारीख 15 जून 2024 है। यहां आप एम्स में जूनियर रेजिडेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024: बिना परीक्षा के एम्स में डायरेक्ट नौकरी
Aiims Junior Resident Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
एम्स के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस/बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।Aiims Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवदेन
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS Junior Resident Officer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
