Agniveer/ Agneepath Bharti 2023: यदि आप भी अग्निवीर भर्ती के अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां देखें अग्निवीर वैकेंसी 2023 से जुड़ी नई खबर आ गई है। जो लोग भारतीय सेना में जाने के इच्छुक हैं, वे भर्ती रैली की तिथियों की जानकारी यहां से नोट कर सकते हैं। भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती रैली की तिथियों में बदलाव किया गया है। बता दें, सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत 13 जिलों की रैली जल्द शुरू हो रही है। लोगों ने तैयारी भी शुरू कर दी होगी। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, 12 से 15 सितंबर तक कानपुर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। पहले यह रैली 30 जनवरी से 12 फरवरी तक होनी थी।
अग्निवीर भर्ती रैली 2023
17 अप्रेल को थी प्रवेश परीक्षा
अग्निवीर भर्ती कब होगी? बहुत दिन से लोग इस सवाल का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि जो भर्ती रैली (Agniveer/ Agneepath Bharti 2023) जनवरी में शुरू हो जानी थी, उसे किसी कारण से टाल दिया गया था और अब अग्निवीर/ अग्नीपथ भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ व्यवस्थाओं को जोड़ने के लिए भर्ती रैली टाली गई थी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के साथ साथ उत्तराखंड के करीब तीन लाख युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
अग्निवीर की रैली कब है?
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 17 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन मोड में शुरू की गई थी अब भर्ती रैली (Agniveer/ Agneepath Bharti 2023) का आयोजन किया जाना है, जिसकी तारीख 12 से 15 सितंबर है।
अग्निवीर रैली में क्या होता है?
रैली एक तरह से फिजिकल फिटनेस टेस्ट (Agniveer/ Agneepath Bharti 2023) होता है, अग्निवीर रैली के समय भी फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा, इस दौरान आपको 1.6 किमी की दौड़ लगाने के लिए कहा जा सकता है। इसके अलावा 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट उंची कूद के लिए भी कहा जा सकता है। बता दें यह सब आपको दिए गए समय में करना होगा, तभी आप उत्तीर्ण की श्रेणी में आएंगे।
किन पदों पर मिल सकता है मौका
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- अग्निवीर ट्रेड्समैन
- अग्निवीर क्लर्क
- स्टोर कीपर तकनीकी
- अग्निवीर तकनीकी और नर्सिंग सहायक
- महिला मिलिट्री पुलिस
अधिक जानकारी के लिए आप joinindianarmy.nic.in पर या जोनल भर्ती मुख्यालय लखनऊ में भी संपर्क कर सकते हैं।
