Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) –मन थोड़ा सा उचाट हो रहा है इसलिए आपने अपने मन में कई तरह की परेशानियों को जगह दे रखीं हैं, जबकि इस समय की प्राथमिकता यह है कि आप आपसी तालमेल को हर सूरत में बनाए रखें. अगर किसी भी तरह का अविश्वास बढ़ रहा है तो उसका असर आपके घर-परिवार के निजी रिश्तों पर पड़ सकता है. रिश्ते संभले हुए हैं पर आपकी मानसिकता कुछ ऐसी बनी हुई है जिसके चलते आप उस अच्छाई में कमी लाते चले जाएं।
क्या करें –अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखने के लिए आपको हर तरह की नियमितता बनाए रखनी होगी, खासकर कामकाज सुचारू रूप से चलता चला जाए तो लगातार लाभ का योग बना रहेगा पर अपने मन में बिठाई हुई घुटन को भी दूर करना आसान हो जाएगा.
क्या न करें –किसी गलतफहमी के चलते रिश्तों में कोई दरार ना पड़ने दें, यह समय ही ऐसा है जो असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है और बार-बार आपके या आपके आस पास के लोगों के विचारों को बदल सकता है. इसलिए भी संबंधों को बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको अभी भी बहुत कुछ करना पड़ेगा और किसी भी तरह के ऐसे तकरार से बचना होगा जो बात को व्यर्थ में बढ़ाता चला जाए. इसमें सबसे बड़ी जरूरत यह पड़ेगी कि आप रिश्तों के प्रति जागरूक रहें और उनकी जरूरतों को भी पूरा करते चले जाएं. जितना आप लोगों को समर्थन देंगे, उतना ही उनसे आपको सहयोग मिलता चला जाएगा.
खर्चे और नुकसान - खर्चो को संभाले रखना कभी-कभी चुनौती हो जाता है क्योंकि फैसले करने में कमी होती है और इस समय ऐसी किसी कमी से बच कर निकल जाने की जरूरत है. अगर अपनी समृद्धि को बढ़ाना है तो भी आपको अपने रोजमर्रा के बढ़ते हुए खर्चो पर काबू तो पाना ही पड़ेगा.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
