Aaj Ka vrishabh Rashifal 21 December 2022, taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी क्योंकि लोग आपकी मदद करना चाह रहे हैं और कर भी रहे हैं, पर आप इस अच्छाई को ले के भी संतुष्ट नहीं हैं और यही इस समय की सबसे बड़ी कमी है. जिसे दूर कर देने की जरूरत है।
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को देखें और अपनी समृद्धि को ताकत को समझें, पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप लापरवाह होते चले जाएं. जिंदगी में कई बार पैसा भी बहुत सारी मुश्किलों को संभाल ही लेता है और आपको अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को दूर करने के लिए उस अच्छाई की ओर देखने की भी जरूरत है.
क्या न करें – रिश्तों को किसी भी वजह से बर्बाद ना करते चले जाएं इसलिए इस बात को भी समझें कि जिंदगी की चुनौतियां हम सबके लिए हमेशा बनी रहेंगी, पर उन्हें एक-एक करके दूर करते चले जाने में ही आपका पुरूषार्थ छुपा हुआ है. आप कोशिश करेंगे तो आपको अपने हालात को बेहतर करने में सफलता जरूर मिलेगी इसलिए इस समय अपने मन को दुखी करते चले जाना ठीक नहीं है.
खर्चे और नुकसान - खर्चो को संभाले रखना है तो जिंदगी के प्रति नियमित हो जाना होगा और अपनी शख्सियत को बेहतर करना है तो खुद की बनाई हुई गलतियों से भी बचना होगा. रोजमर्रा की चुनौतियां भी इंसान को लापरवाही की ओर धकेल देती हैं जिसके चलते खर्चे बढ़े रह सकते हैं.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को समझें और उसे सहेजने की कोशिश कर लें. आपके जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिला हुआ है पर घर-परिवार में जो दूसरे रि्श्ते हैं, उनसे आपको परेशानी मिल सकती है, इसलिए उन्हें भी जिंदगी में साथ लेकर चलना है और बहुत सारी मधुरता घर-परिवार में आपको बनाए रखनी है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
