Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) : नवरात्र द्वितीया के दिन माता भगवती की भक्ति प्राप्त करने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा बुध प्रधान राशि कन्या में गोचर करेंगे। हस्त नक्षत्र व ब्रम्ह योग से आच्छादित आज का दिवस किसी भी बिजनेस प्लानिंग व वाहन क्रय करने के लिए उत्तम तिथि है। गुरु आध्यात्मिक उन्नयन देंगे। मन के कारक ग्रह चन्द्रमा को प्रसन्न करने के लिए शिव उपासना करते रहें।
राशिफल 23 सितंबर 2025, Horoscope 23 September 2025
1. मेष
नवरात्र द्वितीय दिवस पर आज धर्म व आध्यात्म के कारक ग्रह गुरु आपका सुमंगल करेंगे। आज का दिवस यात्राओं व भक्तिमय व्यस्तताओं का रहेगा।
चन्द्रमा षष्ठ भाव में है। हेल्थ प्रॉब्लम रहेगी। कॅरियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें।
युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
उपाय – माता दुर्गा जी की उपासना करें, सप्त अन्न का दान करना हितकर रहेगा।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत – 75%
2. वृषभ
पंचम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु धन व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें।
छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
शुगर के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय – सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग – नीला व हरा।
भाग्य प्रतिशत – 75%
3. मिथुन
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि में हैं। परिवार में सुमंगल धार्मिक अनुष्ठान होगा।
जॉब में नवीन अवसरों या परिवर्तन को देने वाला दिवस शुभ है। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुदूर यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।
उपाय – दुर्गासप्तशती का पाठ करें, गेहूँ का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत – 80%
4. कर्क
राशि स्वामी चन्द्रमा तृतीय व एकादश गुरु बिजनेस में रुके कार्यों की परिपूर्णता के लिए अनुकूल हैं।
बिजनेस ग्रोथ में सफलता है। जॉब में अभी प्रोमोशन में लेट है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है।
लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता रखें।
उपाय – दुर्गासप्तशती का पाठ करें, गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत – 65%
5. सिंह
राशि स्वामी सूर्य कन्या राशि में है। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य व गुरु स्थिति की सहायता करेंगे।
बैंकिंग व मीडिया जॉब को शुक्र सफल करेगा। लव लाइफ और बेहतर होगी।
उपाय – मंदिर अवश्य जाएं, धार्मिक अनुष्ठान करें, माता दुर्गा जी की उपासना करें।
शुभ रंग – सफेद व असमानी।
भाग्य प्रतिशत – 65%
6. कन्या
चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। दशम गुरु स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हैं।
छात्र अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चन्द्रमा तीर्थ सम्बन्धी यात्रा सफल करेंगे।
गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय – माता दुर्गा जी की उपासना करें, मिष्ठान, लौंग व फल अर्पित करें, नीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत – 80%
7. तुला
शुक्र व मंगल अनुकूल हैं। राहु मानसिक चिंता देंगे। शुक्र व बुध धन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।
चन्द्रमा द्वादश भाव में बिजनेसमैन को लाभान्वित करेंगे। नई व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।
लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।
उपाय – माता दुर्गा जी की उपासना करें, अन्न, फलों व वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत – 75%
8. वृश्चिक
धन का व्यय होगा। जॉब में अपने निहित कार्यों को ईमानदारीपूर्वक करें।
राहु व शुक्र बिजनेस में संघर्ष के बाद ही सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर को लेकर चली आ रही चिंताएं समाप्त होंगी।
उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
उपाय – नवरात्र में माता भगवती जी की उपासना करें, सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व सफेद।
भाग्य प्रतिशत – 80%
9. धनु
जॉब प्रोग्रेस में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में हैं।
छात्र अपनी पढ़ाई को और बेहतर करें। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
किसी बड़े रुके कार्य से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
उपाय – माता-पिता का चरण स्पर्श करें, माता दुर्गा के 32 नामों का जप करें, तिल का दान करें।
शुभ रंग – बैंगनी व लाल।
भाग्य प्रतिशत – 80%
10. मकर
सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से नवम भाव में रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में परेशानी समाप्त होने का समय है।
नवम भाग्य भाव है। जॉब पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।
लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
उपाय – हनुमान जी की उपासना करें, सप्त अन्न का दान करें, श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग – आसमानी व हरा।
भाग्य प्रतिशत – 70%
11. कुंभ
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा-सूर्य अष्टम में हैं। जॉब परिवर्तन को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं; उचित निर्णय लेना सीखें।
राहु हेल्थ प्रॉब्लम दे सकते हैं। बिजनेस में बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय – माता पार्वती व भगवान शंकर जी की उपासना करें, श्री शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग – सफेद व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत – 65%
12. मीन
गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा सप्तम में रहकर जॉब वर्क में बिजी करेंगे। सूर्य परिवार में अपने दायित्व को सही दिशा देंगे।
यात्रा का संयोग रहेगा व धार्मिक अनुष्ठान को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी।
लव लाइफ में तनाव से बचें।
उपाय – लव पार्टनर को फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट करें, श्री सूक्त का पाठ करें, अन्न-वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग – लाल व सफेद।
भाग्य प्रतिशत – 75%
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
