Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: (आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025): आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025 आपके दिन को खास बनाने के लिए तैयार है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज आपकी सेहत, करियर, रिश्तों और आर्थिक जीवन पर कैसा असर डालेगी? किसे मिलेगी सफलता, किसे बरतनी होगी सावधानी और कौन-सा उपाय बदल देगा किस्मत का खेल? जानिए हर राशि का आज का हाल।
Aaj Ka Rashifal 17 September
17 सितम्बर का राशिफ़ल
1. मेष- आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही सुंदर रहेगा।इस राशि से तृतीय गोचर करते गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा अनुकूल है।स्वास्थ्य का ख्याल रखें।जाँब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। बड़े भाई के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे।लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।आज का उपाय -तिल-चावल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।क्रोध व तनाव से बचने का प्रयास करें।शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -02 व 09
2. वृष-गुरु अब इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं।धार्मिक यात्रा की सम्भावना है।शुक्र बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है।सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें।घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।शुभ रंग -लाल व आसमानी।शुभ अंक -01 व 09
3. मिथुन- जाँब के लिए थोड़े संघर्ष वाला दिवस है।भविष्य में जाँब व बिजनेस अवसर में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।घर -परिवार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय -गेंहू का दान करें।शुभ रंग -लाल व नीला।शुभ अंक -03 व 07
4. कर्क- चन्द्रमा इसी राशि में हैं।यदि आप लॉ या एम बी ए के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व सफेद।शुभ अंक -01 व 03
5. सिंह-बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे।किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी।स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें।प्रेमी संग यात्रा पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें।आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ तथा सप्तअन्न का दान करें।शुभ रंग -सफेद व पीला।शुभ अंक -04 व 08
6. कन्या-आज का दिन जाँब व व्यवसाय के लिए बेहतर है, पेंडिंग काम निपटाते रहें। कुछ पूर्व निर्धारित योजनाएं टालें मत।आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको फल व बांसुरी अर्पित करें।शुभ रंग -हरा व नीला, शुभ अंक -03 व 09
7. तुला - नवम गुरु शुभ है।छात्र लाभान्वित होंगे।कॅरियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जीवन में स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।शुभ रंग -हरा व सफेद।शुभ अंक -05 व 07
8. वृश्चिक- मङ्गल व शनि गोचर शुभ हैं। रुके हुए धन का आगमन होगा। चन्द्रमा कर्क व गुरु गोचर शुभ फल देंगे। पिता के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -हनुमानचालीसा का 07 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -04 व 09
9. धनु-राशि स्वामी गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ गोचर से शुभ लाभ होगा।धार्मिक सतसंग के आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें।जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -03 व 09
10. मकर- तृतीय शनि व खष्ठम गुरु व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे।जाँब में उन्नयन है। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं।धार्मिक पुस्तक पढ़ें। सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चने के दाल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 08
11. कुम्भ-बिजनेस प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा।किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन खुश रहेगा।धार्मिक यात्रा की संभावना है। जाँब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग - नीला व लाल। शुभ अंक -01 व 03
12. मीन-जॉब को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। पँचम चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे।रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।हेल्थ परेशान कर सकता है।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ तथा तिल व उड़द का दान करें।शुभ रंग -पीला व हरा। शुभ अंक-01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
