14 July 2025 Rashifal: सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ करेंगे इन राशियों का उद्धार, जानें, कैसा रहेगा आपका हाल

14 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 14 जुलाई 2025): सावन के पहले सोमवार पर कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। वहीं, कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। यहां से आप पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं और साथ ही आज के उपाय भी जान सकते हैं।

14 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 14 जुलाई 2025): राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातक जानें कि आज भगवान शंकर जी की कृपा से सब मङ्गल होगा,शिव उपासना करें। वृष राशि के व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। मकर राशि के ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। यहां पढ़ें पूरा राशिफल

आज का राशिफल 14 जुलाई 2025 (Photo Source: Canva)

14 जुलाई का राशिफ़ल-

1) मेष- श्रावण माह का पावन समय चल रहा है ;चन्द्रमा एकादश है।आज भगवान शंकर जी की कृपा से सब मङ्गल होगा,शिव उपासना करें।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जाँब के लिए समय संघर्ष का है।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि एकाएक धार्मिक यात्रा का संयोग बने।लव लाइफ के लिए समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।दिवस मंगलमय है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला शुभ अंक --03 व 09

2) वृष- आज चन्द्रमा शनि की राशि कुम्भ में हैं। गुरु द्वितीय है।व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है।बिजनेस में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -- दही व जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल व अन्न का दान करें।शुभ रंग --हरा व नीला शुभ अंक --05 व 08

3) मिथुन- शुभ श्रावण माह चल रहा है। चन्द्रमा नवम व गुरु इसी राशि में हैं।आज का दिन जाँब के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है।बिजनेस के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें।चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 05 व 06

4) कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम गोचर में हैं। आज का दिवस धार्मिक यात्रा के लिए मंगलमय हैं।घर में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है।भावुकता पर नियंत्रण करें। भविष्य में आज का व्यवसाय डील बेहतर परिणाम देगा।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर कुशोदक से जलाभिषेक करें।गुड़ का दान करें।। शुभ रंग --- पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक - 02 व 09

5) सिंह- सूर्य मिथुन व चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं।जाँब वर्क को और बेहतर करने के प्रयास में रहेंगे,उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।सप्तअन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक- 01 व 03

6) कन्या- सूर्य दशम व चन्द्रमा खष्ठम हैं उत्साह व कर्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।ऑफिस में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में सफलता है। आज का उपाय - श्री सूक्त पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला ।आज का शुभ अंक --04 व 07

7) तुला- चन्द्रमा पँचम व सूर्य नवम हैं। बैंकिंग जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज तनाव से बचें। आज का उपाय -- भगवान शंकर जी की उपासना करें।।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।शुभ रंग --हरा व नीला।आज का शुभ अंक ---05 व 07

8वृश्चिक- चन्द्रमा चतुर्थ भाव व सूर्य मिथुन में गोचर करेंगे।व्यवसाय में प्रगति को लेकर मन खुश रहेगा।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी।आज का उपाय --माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग --नारंगी व पीला ।आज का शुभ अंक --05 व 09

9 धनु- चन्द्रमा तृतीय व गुरु सप्तम है।आज जाँब में आपके मकर व मेष राशि के मित्रों का सहयोग रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से अब मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है।शुभ रंग --पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक --02 व 05

10) मकर- चन्द्रमा द्वितीय व शनि तृतीय गोचर करके जाँब व बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा।आप एक सफल व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।फलों का दान सहायक है।शुभ अंक -सफेद व हरा।आज का शुभ अंक -04 व 07

11) कुम्भ- आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मिथुन के गुरु जाँब में प्रगति से खुश कर सकते हैं। सूर्य पँचम गोचर में हैं।कुछ पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।जाँब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं।जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --शिवलिंग का कुशोदक व दुग्ध से रूद्राभिषेक करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी।आज का शुभ अंक --03 व 09

12) मीन- शनि इसी राशि में ,सूर्य इसी राशि से चतुर्थ भाव में व चन्द्रमा द्वादश मङ्गलमय हैं।जाँब में सफलता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आपका आत्मबल व आपकी सकारात्मक सोच ही उत्तम दिशा में ले जाएगी।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। बड़े भाई का योगदान रहेगा। आज का उपाय - शिव उपासना करें। तिल का दान सहायक है। आज का शुभ अंक - 04 व 08। शुभ रंग - लाल व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

End Article
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों क...

End of Feed