Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, 11 अक्टूबर के राशिफल से जानिए अपने दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal: 11 अक्टूबर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का दिन शनिवार आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में होगा। वृष राशि का चंद्रमा प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता लाता है। सूर्य कन्या में, गुरु मिथुन में, शनि मीन में, मंगल और बुध तुला में, शुक्र कन्या में, राहु कुंभ में, और केतु सिंह में गोचर करेंगे। आज वृषभ, मकर, और कर्क राशि वाले व्यवसाय में सफल रहेंगे, जबकि कन्या, कुंभ, और मकर राशि वालों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। मेष और मीन राशि वाले व्यवसाय में लापरवाही से बचें। भगवान का नाम जपते हुए निष्काम कर्म करें और दान-पुण्य में ध्यान दें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Saturday Horoscope

शनिवार का राशिफल

मेष राशि

चंद्रमा दूसरे भाव में है, जो मंगल और गुरु के साथ मिलकर बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में लाभ देगा। शुक्र और बुध नौकरी में नई जिम्मेदारी दिला सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। रिश्तों में विवाद की आशंका है, लेकिन प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सुखद यात्रा के योग हैं।

End of Feed