Aaj Ka Mesh Rashifal 21 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – मन परेशान है क्योंकि आपने कुछ ज्यादा ही सोचना शुरू कर दिया है और इसी के चलते आपकी चिंताएं नजर आ रही हैं. जिंदगी की चुनौतियां बने रहना एक बात है, पर उनकी वजह से परेशान होते चले जाना ठीक नहीं है।
क्या करें – किसी भी तरह की परेशानी को या नुकसान भरी स्थिति को ध्यान पूर्वक समझने की जरूरत है ताकि उसे आप संभाल भी पाएं. कारण बहुत सारे हो सकते हैं और आपके लिए अच्छे-भले कामकाज की स्थिति के पीछे भी छुपे हुए कारण बने हुए हैं, जिस ओर आपको ध्यान देना पड़ेगा पर सबसे ज्यादा जरूरत यह पड़ेगी कि आप बहुत ज्यादा उदारवादी होते चले जाने से बचे रहें.
क्या न करें – तकदीर के भरोसे बिल्कुल ना चलें क्योंकि ऐसा करने से नुकसान आपका ही हो सकता है. जरूरत से ज्यादा खर्चे बढ़ते चले जाएं तो वो भी एक नुकसान की स्थिति है इसलिए ऐसी कोई गलती ना करें जिसके चलते आपकी मानसिकता भी बढ़े और आपकी आर्थिक स्थिति पर भी कोई बुरा असर पड़ता चला जाए.
धन-दौलत - पैसे को संभाले रखने के लिए और बनाए रखने के लिए आपने बहुत प्रयास किया है और इसका अच्छा असर यह हुआ है कि आपने अपनी कोशिशों में सफलता प्राप्त की है पर कमी यह है कि आप उस बेहतर होती हुई आर्थिक स्थिति से भी खुश नहीं हैं. हो सकता है, आपकी उम्मीदें ज्यादा हों और हो सकता है आप की परेशान रहने की आदत बनती जा रही हो और यही ठीक नहीं है.
रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटें आपने अपने मन में बिठा रखी हैं जिसकी वजह से मुश्किलें पैदा हो रही हैं. अपनी कही हुई बात की वजह से भी आप मुश्किलों में ही पड़ते चले जा रहे है, जिसके लिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा. कोशिश यह भी करनी होगी कि आप थोड़ा सा खुश रहें ताकि आप अपनी मुश्किलों को अपने मन में बढ़ाते ना चले जाएं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
