Aaj Ka makar Rashifal 14 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – मन परेशान है और उसके बहुत सारे कारण हैं। एक बड़ा कारण यह है की लोगों से तालमेल नहीं बैठ पा रहा पर उसके लिए कसूरवार आप खुद हैं क्योंकि आपको तालमेल बनाने के लिए अपने अंदर बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत है। दूसरा कारण यह है की काम और कारोबार को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित हैं पर चिंता लगाने से कुछ नहीं होगा समाधान ढूँढना होगा।
Makar Rashifal 14 December 2022
क्या करें – काम और कारोबार में किसी भी तरह का ऐसा फैसला करने से बचना होगा जो सिर्फ आपको भटकाता चला जाए या आपको नुकसान की ओर ले जाता चला जाए। स्थिरता भी बनाए रखनी होगी और अपने प्रदर्शन को भी बेहतर करने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – किसी ऐसे लाभ की उम्मीद न लगाएं जो शायद इस समय होने वाला नहीं है इसलिए किसी भी तरह के जोखिम भरे रास्ते को छोड़ दें ताकि कोई गलती न होती चली जाए। कोई भी रिसकी काम करना इस समय आपके हित में नहीं है।
धन दौलत – धन दौलत को बेहतर करने के लिए आपके सामने कई तरह के विकल्प हो सकते हैं पर किसी भी नए रास्ते पर चलने से पहले आपको एक बार फिर सोच लेना होगा क्योंकि उसके पीछे कई तरह की मुश्किलें भी छुपी हुई हो सकती हैं। सिर्फ पैसे की उम्मीद में कोई बड़ा कदम उठाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को सिर्फ इच्छाओं के संदर्भ में न देखें। व्यवहारिकता से अगर सोचेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की अभी किसी भी रिश्ते को बढ़ाने के लिए अनुकूल समय आया ही नहीं, इसलिए आपको थोड़ा सा इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
