Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – रिश्तों के प्रति भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपको कभी कभी ऐसा लगता है की तकदीर ने आपका पूरा साथ नहीं निभाया, जबकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव हम सबके लिए बने हैं। किसी भी इम्तेहान भरी घड़ी में थोड़ा सा धैर्य तो बनाना ही पड़ता है।
कुम्भ राशिफल, 10 जनवरी
क्या करें – घर परिवार में रिश्तों को संभालने का प्रयास करना होगा क्योंकि उसमें छुटपुट परेशानियाँ हो सकती हैं। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को बढ़ाना आसान है क्योंकि उसमें आपकी लगन नजर आ रही है।
क्या न करें – घर परिवार में किसी भी तरह की दूरियाँ न बनने दें। अगर कोई गलतफहमी पैदा हो रही है तो उसके चलते लोगों से फासले न बनाते चले जाएँ। यह गलती भरा समय है जिसमें लोगों से उलझन बढ़ जाएगी तो यह आपके हित में नहीं है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार में अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा और उस मेहनत का अच्छा असर आपको जरूर मिलेगा। लाभ के रूप में आपको लोगों से हर तरह की मदद मिल रही है पर काम और कारोबार में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करनी ही पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
