3 February 2025 Rashifal: दैनिक राशिफल अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ है। तो वहीं वृषभ राशि के जातक आज व्यापार में खूब लाभ कमाएंगे। लेकिन नौकरी में बॉस से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला रहेगा। लेकिन आप धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों के लिए सलाह है कि आज किसी भी बात को लेकर विवाद में न पड़ें। चलिए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।
3 February 2025 Rashifal
आज का राशिफल 3 फरवरी 2025
मेष- चन्द्रमा मीन यानी द्वादश भाव में रहेंगे। छात्रों को करियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। बिजनेस में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --02 व 03
वृष- फ़िल्म, टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। चन्द्रमा एकादश रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। लव लाइफ में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --02 व 03
मिथुन-आज का दिन शुक्र व मंगल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। आज का शुभ अंक -05 व 07
कर्क-फैमिली को लेकर कोई विवाद मत करें। जॉब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट व शेयर में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। ऊनी वस्त्रो का दान फलदायी है। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक -04व 07
सिंह - मीन के चन्द्रमा, मकर के सूर्य व मंगल अनुकूल हैं। जॉब को लेकर इस चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें। आज का उपाय -सूर्योपासना करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 09
कन्या- चन्द्रमा सप्तम व गुरु नवम हैं। जॉब में सफ़लता मिलेगी। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा। आज का उपाय --- भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा अन्न दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक --02 व 08
तुला--चन्द्रमा मीन व सूर्य मकर में है। शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेसमैन अपने थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक- चन्द्रमा पंचम मंगलमय है। गुरु जॉब में कई दिनों से रुके धन का आगमन कराएंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। शुभ अंक -05 व 08
धनु---सूर्य मकर में व चन्द्रमा तृतीय है। आज का दिन व्यस्तता का है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में लीवर प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग --पीला व सफेद। शुभ अंक -02 व 09
मकर- शनि द्वितीय है। सूर्य इसी राशि में, गुरु वृष व चन्द्रमा मीन में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शिव उपासना से आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा। आज का उपाय --प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग --लाल व लाल। शुभ अंक --05 व 08
कुम्भ--चन्द्रमा आज मीन में है। गुरु चतुर्थ स्थान पर आएंगे। बिजनेस ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं। आज का उपाय --तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। शुभ अंक -05 व 06
मीन- सूर्य मकर में तथा गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा इसी राशि में आएंगे। व्यवसाय में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
