20 December 2024 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रूके धन की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वालों को धन की प्राप्ति होगी। आज का दिन नौकरी वालों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
20 December 2024 Rashifal
मेष-आज गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से दशम गोचर कर रहे हैं। आईटी व बैंकिंग जांब में सफलता का दिवस है। ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा। रुके धन की प्राप्ति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत, वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक --03 व 09। शुभ रंग --पीला व लाल
वृष- चन्द्रमा नवम व गुरु इसी राशि में हैं। स्टूडेंट्स के करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। इमोशन से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 06
मिथुन-- अष्टम चन्द्रमा, कुम्भ का शनि व द्वादश गुरु स्वास्थ्य लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। धन का आगमन होने वाला है। आज का दिन जॉब के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ व फलों दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 07
कर्क- एकादश गुरु व सप्तम भाव में चंन्द्रमा जॉब अब बेहतर कर सकता है। ऑफिस में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09
सिंह-खष्ठम चन्द्रमा, सप्तम शनि व वृष का गुरु मंगलमय गोचर व शुभ फल प्रदान करेंगे। कोई रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक --01व 09
कन्या-चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए मंगलमय हैं। व्यवसाय में गुरु व मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --05 व 08
तुला- इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा व वृष का गुरु शुभ है। शुक्र व गुरु गोचर मंगलमय है। चन्द्रमा बिजनेस व हेल्थ में लाभ करेगा। बिजनेस में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --05 व 07
वृश्चिक-तृतीय चन्द्रमा व वृष के गुरु जॉब के लिए शुभ रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस है। पोस्ट चेंज का प्रयास सफल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। पीले वस्त्रों का दान भी करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -04 व 07
धनु- द्वितीय चन्द्रमा व तृतीय शनि जॉब में प्रोग्रेस देंगे। इस राशि के जातक स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। छात्र प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08
मकर- द्वितीय शनि, इस राशि का चन्द्रमा व पंचम गुरु छात्रों के लिए शुभ हैं। जॉब चेंज का समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी।शुभ अंक -01 व 09
कुम्भ- चन्द्रमा आज व्यय भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। ऑफिस वर्क की व्यस्तता से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न दान करते रहें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --04 व 07
मीन- चन्द्रमा एकादश व शनि व्यय भाव में है। गुरु इसी राशि से द्वितीय हैं। जॉब करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। लाभ भाव के शनि का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान लाभ करेगा। शुभ रंग --नारंगी व हरा। शुभ अंक --02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
