2 February 2025 Rashifal: बसंत पंचमी के दिन इन 5 राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, मां सरस्वती की खूब बरसेगी कृपा

2 February 2025 Rashifal: बसंत पंचमी का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद खास साबित होगा। इन राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। तो वहीं आज वृषभ, तुला समेत चार राशि के लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। आज के दिन का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

2 February 2025 Rashifal: मेष राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगीष धन के मार्ग में आ रही समस्याएं दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। वृषभ राशि वालों को नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन धैर्य बनाएं रखें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। मिथुन राशि के नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। लेकिन बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। कर्क राशि वालों को नौकरी में सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। जानिए बाकी राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा।

aaj ka rashifal 2 feb 2025

2 February 2025 Rashifal

2 February 2025 Rashifal In Hindi

मेष- चन्द्रमा इस भाव से एकादश गोचर में है। शनि भी एकादश तथा गुरु द्वितीय भाव के गोचर में है। बिजनेस के लिए दिवस सफलता भरा है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है।स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल, शुभ अंक --03 व 09

वृष- गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा दशम गोचर कर रहे हैं। जॉब में पोस्ट चेंज की सम्भावना है। ऑफिस में वर्क टेंशन से बचें। आफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं।फेमिली विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा शुभ अंक --02 व 03

मिथुन- चन्द्रमा नवम व गुरु द्वादश धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखेंगे। चन्द्रमा इसी राशि से भाग्य भाव में मंगलमय है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --03 व 06

कर्क- चन्द्रमाब-शनि अष्टम व गुरु एकादश बिजनेस व जॉब में लाभ देंगे। बुध व शनि व्यवसाय में नया कार्य दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---भगवान शंकर जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग ---पीला व लाल। आज का शुभ अंक --05 व 06

सिंह- चन्द्रमा -शनि सप्तम व गुरु दशम होकर जॉब के प्रमोशन में लाभ देंगे। आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मेष राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र कर लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---उड़द -गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक--05 व 08

कन्या-खष्ठम शनि- चन्द्रमा, व नवम गुरु व्यवसाय में न्यू डील देकर सफल करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान मन को प्रफुल्लित करेगा। जॉब प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष के बाद लाभ संभावित है। आज का उपाय --- बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --01 व 03

तुला- चन्द्रमा -शनि पंचम भाव में है। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व सफेद। आज का शुभ अंक ---05 व 06

वृश्चिक-शनि -चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु सप्तम जॉब के लिए मंगलमय हैं। कुछ गृह समस्या की समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी आज का उपाय --उड़द का दान करें।माता -पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 08

धनु-आज चन्द्रमा -शनि इसी राशि से तृतीय गोचर में हैं। गुरु खष्ठम है।उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। मकर का सूर्य मंगलमय है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 07

मकर- द्वितीय शनि -चन्द्रमा नई दिशा देंगे। चन्द्रमा धार्मिक कार्य करवाएंगे।शनि बिजनेस में प्रोग्रेस दे सकता है। स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर होगा। द्वादश चन्द्रमा अपनी सकारात्मक सोच से ही आपके जॉब को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान सहायक है। शुभ अंक -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -03 व 08

कुम्भ- चन्द्रमा इसी राशि मे शनि के साथ गोचर करते शुभ हैं। छात्रों को बुध, गुरु व चन्द्रमा गोचर का लाभ मिलेगा। नई व्यावसायिक कांट्रेक्ट बड़ा लाभ दे सकते हैं। कई समस्याओं को हल करेंगे। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 08

मीन- द्वादश चन्द्रमा- शनि व तृतीय गुरु परिवार के लिए बेहतर व मंगलमय है। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रमोशन को लेकर तनाव आज समाप्त होगा। रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। द्वादश शनि विदेश यात्रा की योजना के लिए बेहतर रहेगा। आज का उपाय --महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। तिल व कम्बल का दान लाभदायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

End Article
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में...

End of Feed