Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक जवाहर सर्किल पहुंचे, आम लोगों संग की मॉर्निंग वॉक, दिया ‘फिट राजस्थान’ का संदेश

शनिवार सुबह जयपुर के जवाहर सर्किल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक आम जनता के बीच मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। लोगों ने उन्हें देखकर पहले आश्चर्य जताया, फिर खुशी से उनके साथ टहलने लगे। इस दौरान उन्होंने ‘फिट इंडिया-फिट राजस्थान’ का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Rajasthan News: शनिवार सुबह राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिना किसी औपचारिकता के पार्क में पहुंच गए। रोजमर्रा की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग जब उन्हें अपने बीच चलते देखे तो पहले तो हैरान हुए, फिर खुशी के साथ उनके साथ टहलने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद किया और ‘फिट इंडिया-फिट राजस्थान’ का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

bhajanal sharma

जवाहर सर्किल में वॉक करते मुख्यमंत्री भजनलाल

CM ने आम जनता के बीच रहकर किया वॉक

मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार तड़के सीमित सुरक्षा के साथ सीधे जवाहर सर्किल पहुंचे। आम लोगों की तरह सामान्य रूप से पार्क में घूमते हुए उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनसे जुड़ाव बढ़ाया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भी भजनलाल शर्मा इसी पार्क में नियमित सैर किया करते थे और अब भी वह अपनी इस पुरानी दिनचर्या को जारी रखे हुए हैं।

End of Feed