Rajasthan: हनुमानगढ़ में एथेनॉल प्लांट के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन; महिलाओं समेत 50 से अधिक घायल

हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। टिब्बी और राठीखेड़ा के आसपास बड़ी संख्या में किसान गुरुद्वारे में इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Hanumangarh Farmers Protest: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक निजी कंपनी द्वारा प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट को लेकर किसानों का विरोध गुरुवार को भी जारी रहा। स्थानीय किसान और क्षेत्रीय नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई होने तक वे निर्माणाधीन फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में किसान टिब्बी स्थित विरोध स्थल के नजदीक गुरुद्वारे में इकट्ठा हुए। दूसरी ओर, सुरक्षा कारणों से क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन इंटरनेट सेवाएं बंद रही। जानकारी यह भी सामने आई है कि फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लगभग 30 परिवार भय के चलते अपने घर खाली कर अन्य स्थानों पर चले गए हैं।

Farmers protest against an ethanol factory in Hanumangarh (Photo: ANI)

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान प्रदर्शन (फोटो: ANI)

बुधवार को किसानों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राठीखेड़ा गांव स्थित ‘ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड’ के निर्माणाधीन कारखाना परिसर में प्रवेश कर लिया। भीड़ ने कथित तौर पर फैक्ट्री की सीमा दीवार को गिरा दिया और कार्यालय सहित परिसर में मौजूद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके चलते दोनों ओर से झड़पें हुईं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। उग्र भीड़ ने जवाब में पुलिस जीप समेत कई वाहनों को आग लगाकर भारी नुकसान पहुंचाया।

End of Feed