Navratri Maha Navami (नवरात्रि महा नवमी): आज नवरात्रि का अंतिम दिन है जिसे महा नवमी कहा जाता है। ये दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप, सिद्धिदात्री देवी की पूजा के लिए समर्पित होता है। महा नवमी के दिन मां दुर्गा की शक्ति का आह्वान किया जाता है। इस दिन भक्त अपने व्रत का समापन करते हैं और कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। महा नवमी शक्ति, भक्ति और साधना का पावन पर्व है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है।