Chaitra Navratri Chaturth Din (चैत्र नवरात्रि चतुर्थ दिन): आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। ये दिन मां आदिशक्ति के कुष्मांडा रूप को समर्पित होता है। मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदिस्वरूपा और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। ये दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि माता का ये रूप अपने भक्तों को आरोग्य, समृद्धि और शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं माता कुष्मांडा से जुड़ी मान्यता को।