Chaitra Navratri Tritiya Din (चैत्र नवरात्रि तृतीय दिन): आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती है। माता का ये तेजस्वी स्वरूप ममता का प्रतीक माना जाता है। माता के मस्तक पर अर्द्धचंद्र के आकार का घंटा सुशोभित है जिसके कारण इन्हें चंद्रघण्टा का नाम मिला है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा संसार में न्याय और अनुशासन स्थापित करती हैं।