Navratri Dwitiya Din (चैत्र नवरात्रि द्वितीय दिन): आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। ये दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है जिन्हें तपस्या और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है। माता के इस रूप को माता पार्वती के अविवाहित रूप में भी पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।