यूपी जनसंख्या नीति : टिकैत के करीबी मोहम्मद जौला का तंज, हमें 4 बीविया रखने का हक  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2021, 03:18 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति का मखौल उड़ाते हुए किसान नेता ने कहा कि हम मुस्लिम चार शादियां करने के अधिकारी हैं इसलिए नए जनसंख्या कानून के तहत हमें आठ बच्चे पैदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए। 

नई दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश सिंह टिकैत के करीब सहयोगी गुलाम मोहम्मद जौला ने उत्तर प्रदेश सरकार की दो बच्चों की नीति को चुनौती दी है। जौला ने कहा है कि यूपी सरकार की दो बच्चों की नीति मुस्लिमों पर लागू नहीं होती क्योंकि उन्हें एक समय पर चार बीविया और उनसे आठ बच्चे रखने का अधिकार है। योगी सरकार की दो बच्चों की नीति पर सवाल किए जाने पर जौला ने यह जवाब दिया। उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति का मखौल उड़ाते हुए किसान नेता ने कहा कि हम मुस्लिम चार शादियां करने के अधिकारी हैं इसलिए नए जनसंख्या कानून के तहत हमें आठ बच्चे पैदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!