कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, बस स्कैल्प पर करें इन फलों का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 5, 2025, 01:46 PM IST

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए औरतें कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ फलों के रस का इस्तेमाल कर आप बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं।

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल कमर से लंबे, काले और घने हों। कमर से लंबे बाल न केवल खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। बालों को लंबा, काला और घना बनाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी बाल, बेजान और रूखे से नज़र आते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप बालों को काला, घना और लंबा बना सकती हैं।

Add a heading (1)

आंवला का रस

आंवला का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला का रस बालों की ग्रोथ में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा आंवले का रस स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होगी।

End of Feed