टैनिंग और सनबर्न से मिलेगा छुटकारा, बस पूरी गर्मी एलोवेरा से बने फेस पैक का करें इस्तेमाल, मिलेगी राहत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 8, 2025, 12:31 PM IST

Aloe Vera face mask for skin care: गर्मियों में स्किन सबसे ज्यादा सनबर्न का शिकार होती है। इस मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जानें एलोवेरा फेस पैक बनाने का तरीका।

Aloe Vera face mask for skin care: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन टैनिंग का शिकार हो रही है। तेज धूप के कारण लोगों की त्वचा अभी से बेजान रहने लगी है। सनबर्न और टैनिंग ने स्किन को बेजान बना दिया है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को स्किन की एक्सट्रा केयर करने की जरूरत है। ऐसे में स्किन की खास देखभाल करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। यहां जानें एलोवेरा फेस पैक बनाने का आसान तरीका।

Aloe Vera face mask for skin care

एलोवेरा और शहद

टैनिंग की समस्या दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल और शहद फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस फेस पैक को तैयार करने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे काफी राहत मिलेगा।

End of Feed