Year Ender 2023: 2023 में छाए रहे मेहंदी के ये डिजाइंस, लोगों ने खूब किया कॉपी, देखें ट्रेंडी डिजाइन

शुभ अवसर पर हाथ और पैरों में मेहंदी लगाने का रिवाज काफी पुराना है। मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में आज हम आपको साल 2023 के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

फेस्टिव सीजन हो या फिर वेडिंग सीजन मेहंदी के बिना हर त्योहार अधूरा सा लगता है। शुभ अवसर पर हाथ और पैरों में मेहंदी लगाने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। मेहंदी को प्यार की निशानी भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है पार्टनर उतना केयरिंग और लविंग होता है। तीज त्योहार पर महिलाएं अपने हाथ और पैर में मेहंदी जरूरी लगाती हैं। ऐसे में हर साल मेहंदी के अलग अलग डिजाइन्स वायरल होते रहते हैं। इस साल भी मेहंदी के कुछ डिजाइन्स काफी ट्रेंड में छाए रहे हैं। आज हम आपको साल 2023 के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Famous and trendy mehndi designs of 2023

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

तीज त्योहार पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। और हिंदू धर्म में इसका बेहद खास महत्व है। मंडला आर्ट मेहंदी का सनातन धर्म में बेहद खास महत्व है। इस साल ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में रहे। मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन दुनिया में मौजूद ब्रह्मांड या देवताओ का प्रतिनिधित्व करते हैं। आलिया भट्ट ने अपनी शादी में हाथों में यही मेहंदी डिजाइन लगवाया था।

End of Feed