पति संग राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची यामी गौतम, काली साड़ी में की ट्विनिंग, ऐसा था धुरंधर डायरेक्टर की पत्नी का लुक

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए पहुंचे यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने काले आउटफिट्स में बहुत ही प्यारी ट्विनिंग की थी। अवॉर्ड्स के लिए यामी ने खास एलीगेंट सिल्क साड़ी पहनी। देखें इस लुक से जुड़ी डिटेल्स।

Yami Gautam 72nd National Film Awards: कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लगता है कि उन्हें ज्यादा सजाने-संवारने की जरूरत ही नहीं। काला रंग भी कुछ ऐसा ही है.. सही बॉर्डर, सही गहने और सधा हुआ मेकअप मिल जाए तो यही रंग पूरे लुक को बेहद खास बना देता है। यामी गौतम ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए भी कुछ ऐसा ही अंदाज चुना। खास मौके के लिए उन्होंने काली सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे रंग का चौड़ा बॉर्डर पूरे पहनावे को शाही एहसास देता है।

End of Feed