World Red Cross Day 2026: क्या है ये रेड क्रॉस, किसने और क्यों की थी इसकी शुरुआत

World Red Cross Day 2026: आज रेड क्रॉस दुनिया के लिए आशा की एक किरण है। रेड क्रॉस हमें बताती है कि भले ही दुनिया युद्ध या आपदाओं से बंटी हो, लेकिन मानवता का धर्म सबसे ऊपर है

World Red Cross Day 2026:आज वर्ल्ड रेड क्रॉस डे है। विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट डे हर साल 8 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मानवता, सेवा और मदद की भावना को बढ़ावा देना है। यह दिन रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े उन लोगों को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है, जो युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और संकट के समय बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता करते हैं।

Red Cross Day 2026

विश्व रेड क्रॉस दिवस (Photo: Freepik)

8 मई को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे?

8 मई को रेड क्रॉस डे मनाने के पीछे खास वजह है। दरअसल यह तारीख अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) के संस्थापक और शांति का पहला नोबेल पुरस्कार केपाने वाले जीन हेनरी ड्यूनेंट (Jean Henry Dunant) की जन्मतिथि भी है।

End of Feed