World Red Cross Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे? जानिए इतिहास, महत्व और थीम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 8, 2023, 06:43 AM IST

World Red Cross Day 2023: विश्व रेड क्रॉस दिवस को रेड क्रीसेंट डे के रूप में भी जाना जाता है। हेनरी डुनांट रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले शख्स हैं।

World Red Cross Day 2023: हर साल 8 मई को हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) की जयंती के सम्मान में विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day 2023) को रेड क्रीसेंट डे के रूप में भी जाना जाता है। हेनरी डुनांट रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले शख्स हैं। ये दिन अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस (International Red Cross Day) और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और दुनियाभर में उनके मानवीय कार्यों का जश्न मनाने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है।

World Red Cross Day, World Red Cross Day 2023, Red Cross Day

World Red Cross Day 2023: विश्व रेड क्रॉस दिवस आज

विश्व रेड क्रॉस दिवस का इतिहास (World Red Cross Day 2023 History)

विश्व रेड क्रॉस दिवस की स्थापना 8 मई, 1948 को हेनरी डुनांट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में की गई थी। टोक्यो प्रस्ताव, जिसका 1946 में लीग ऑफ़ रेड क्रॉस सोसाइटीज की ओर से अध्ययन किया गया था, को दो साल बाद अपनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप इंटरनेशनल फ़ेडरेशन ऑफ़ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज का निर्माण हुआ। प्रस्ताव ने सिफारिश की कि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल मनाया जाए। समय के साथ 1984 में "विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे" को आधिकारिक तौर पर अपनाया जाने के साथ, घटना का आधिकारिक शीर्षक विकसित हुआ।

End of Feed