World Polio Day 2026: विश्व पोलियो दिवस आज, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

World Polio Day 2026: हर साल विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाना और टीकाकरण को बढ़ावा देना है। जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम।

World Polio Day 2026: हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और दुनिया को पोलियो मुक्त बनाने के अभियान को मजबूत करना है। पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। कुछ मामलों में यह तंत्रिका तंत्र पर हमला करके स्थायी लकवा यानी पक्षाघात का कारण बन सकती है। हालांकि, समय पर टीकाकरण के जरिए इस बीमारी से बचाव संभव है।

World Polio Day 2026

विश्व पोलियो दिवस 2026, इतिहास, महत्व और थीम

भारत ने पोलियो उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन वैश्विक स्तर पर इस बीमारी का पूरी तरह खात्मा अभी भी एक महत्वपूर्ण चुनौती है। विश्व पोलियो दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना केवल एक परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज के स्वास्थ्य से जुड़ा कदम है। जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम।

End of Feed