World Poetry Day 2023: 21 मार्च को इस दिलचस्प थीम के साथ मनाएं विश्व कविता दिवस- देखें वर्ल्ड पोएट्री डे की विशेज व कोट्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 20, 2023, 08:36 PM IST

World poetry day 2023 date and Theme: हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है, अगर आपको भी कविता पढ़ने-लिखने का शौक है। तो ये दिन आपके लिए बहुत खास हो सकता है, देखें इस साल की विश्व कविता दिवस की थीम और उसके साथ अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इन कोट्स और विशेज के जरिए बोले हैप्पी पोएट्री डे।

World poetry day 2023 date and theme: जहां पहुंचे न रवि, वहां पहुंच सकता है कवि... कविता पढ़ने या लिखने का शौक रखते हैं, तो आपके विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) बहुत ही खास हो सकता है। दुनिया भर में हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा सन् 1999 में की गई थी। सबसे पहली बार विश्व कविता दिवस को पेरिस में अक्टूबर के महीने मनाया गया था। कविताओं का मानवजीवन से बहुत ही गहरा जुड़ाव रहा है, और कविताओं के माध्यम से ही एकता, कल्पना और प्रेम की नई मिसाल खड़ी की जा सकती है।

world poetry day

world poetry day

मानव जाति को कविताओं का महत्व बताने, कवियों का सम्मान करने, शिक्षित होने तथा शिक्षित करने के लिए प्रेरित करने और बदलाव की ओर कदम बढ़ाने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। विश्व कविता दिवस को दुनिया भर में बड़ी धूम-धाम से मनाया है, अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इस दिन की महत्वता के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। अगर आप भी कविताएं लिखने या पढ़ने के शौकीन हैं, तो इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा बन सकते हैं।

End of Feed