World Milk Day: आज है विश्व दुग्ध दिवस, जानिए 1 जून को क्यों मनाते हैं वर्ल्ड मिल्क डे, इस साल की थीम और महत्व

हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है ताकि दूध के पोषण, डेयरी इंडस्ट्री के योगदान और किसानों की मेहनत को सम्मान दिया जा सके। जानिए इस खास दिन का इतिहास, 2026 की थीम और महत्व।

सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक, दूध हर किसी के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना पोषण अधूरा लगता है। यही वजह है कि दुनिया भर में दूध और डेयरी उत्पादों के महत्व पर जोर देने के लिए हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है। यह दिन केवल दूध पीने की आदत को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लाखों डेयरी किसानों और पशुपालकों के योगदान को भी सम्मान देता है जो इस उद्योग की रीढ़ हैं।

End of Feed