लाइफस्टाइल

हरे, नीले और ऑरेंज दूध के पैकेट में क्या फर्क है, जानिए किस Milk पैकेट का क्या मतलब है, कौन से पैकेट में कितना फैट होता है

क्या आपने कभी सोचा है कि दूध के पैकेट पर नीला, हरा और ऑरेंज रंग क्यों होता है? क्या ये सिर्फ डिजाइन हैं या इनके पीछे कोई खास मतलब छिपा है? जानिए दूध के पैकेट का रंग क्या बताता है।

Image

Milk Packet Colors Meaning

रोज दूध लेने जाते समय आपने शायद एक बात जरूर नोट की होगी। दुकान पर रखे दूध के पैकेट अलग-अलग रंगों में नजर आते हैं। कोई नीला होता है, कोई हरा तो कोई ऑरेंज रंग का। ज्यादातर लोग इन रंगों को सिर्फ पैकेट की डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में इन रंगों के पीछे एक खास जानकारी छिपी होती है। अगर आप भी ऐसे ही पैकेट का रंग देखकर दूध ले लेते हैं। तो जान लीजिए कि, दूध के पैकेट के ये रंग बताते हैं कि दूध किस टाइप का है और उसमें फैट की मात्रा कितनी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, बच्चों की ग्रोथ के लिए दूध खरीद रहे हैं या फिर रोजमर्रा की चाय-कॉफी के लिए दूध लेते हैं, तो सही पैकेट चुनना जरूरी है।

हरे रंग का पैकेट क्या बताता है?

आमतौर पर हरे रंग का पैकेट टोंड मिल्क होता है, जिसमें फैट कम होता है। ये उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जो बैलेंस्ड डाइट लेते हैं और रोजाना दूध पीते हैं। इस रंग के पैकेट वाले दूध का स्वाद और पोषण अच्छी मात्रा में होता है।

नीले रंग का पैकेट किसका संकेत है?

नीले रंग का पैकेट अक्सर डबल टोंड मिल्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फैट और कैलोरी दोनों कम होती हैं। वजन कंट्रोल में रखने या कम फैट वाला दूध पसंद करने वाले लोग ये वाला दूध पी सकते हैं। ये वैसे तो हल्का होता है, लेकिन इसमें जरूरी पोषण पूरा मौजूद होता है।

Types of Milk

Types of Milk

ऑरेंज या पीले रंग का पैकेट क्यों होता है खास?

ऑरेंज या पीले रंग का पैकेट आमतौर पर फुल क्रीम मिल्क की पहचान माना जाता है। इसमें फैट की मात्रा सबसे अधिक होती है। बच्चों, बढ़ती उम्र के लोगों और उन लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें क्रीमी और हैवी दूध पीना पसंद है।

कौन सा दूध सबसे अच्छा है

सिर्फ रंग देखकर सबसे अच्छे दूध का पता नहीं लगा सकते हैं। पैकेट पर लिखे फैट, प्रोटीन, एक्सपायरी डेट और दूध की श्रेणी को भी जरूर पढ़ें। बच्चों के लिए फुल क्रीम दूध फायदेमंद हो सकता है, जबकि फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग कम फैट वाला दूध चुन सकते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि सभी डेयरी ब्रांड बिल्कुल एक जैसे रंग कोड का इस्तेमाल करें। सबकी पैकेजिंग अलग हो सकती है, इसलिए दूध खरीदते समय पैकेट पर लिखी जानकारी पढ़ना भी जरूरी है।
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article