लाइफस्टाइल

आम छूना भी.., हर्षवर्धन राणे ने बताए फिट बॉडी बनाने के 3 सीक्रेट, मगर भूलकर न करें ये गलती

Harshvardhan Rane fitness Tips: अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो सिर्फ जिम जाना ही काफी नहीं है। हाल ही में एक्टर ने हर्षवर्धन राणे मसल्स बनाने के 3 जरूरी सीक्रेट शेयर किए हैं, जिनमें कसरत, सही खाना और रिकवरी शामिल है। जानिए मसल्स ग्रोथ के लिए क्या है उनका फिटनेस मंत्र।

Image

एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बताए बॉडी बनाने के 3 तरीके

Harshvardhan Rane Bodybuilding Tips: फिल्मों में अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिटनेस अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिटनेस से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि अच्छी बॉडी बनाने और खुद को फिट रखने के लिए तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं - कसरत, सही खाना और शरीर को आराम देना। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक ऐसी चीज का भी जिक्र किया, जिससे वह अपनी फिटनेस के दौरान दूरी बनाए रखते हैं। अगर आप भी जिम जाते हैं या फिट रहना चाहते हैं, तो उनकी ये बातें आपके काम आ सकती हैं।

पहली चीज

हर्षवर्धन राणे का कहना है कि अच्छी बॉडी बनाने के लिए सबसे पहले मेहनत करनी पड़ती है। सिर्फ सोचने या प्लान बनाने से कुछ नहीं होता। इसके लिए नियमित रूप से कसरत करना जरूरी है। चाहे जिम जाएं या घर पर एक्सरसाइज करें, सबसे जरूरी है कि आप इसे लगातार करते रहें। एक-दो दिन मेहनत करके फिर छोड़ देने से अच्छे नतीजे नहीं मिलते।

दूसरी चीज

कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ जिम जाने से बॉडी बन जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर खाना सही नहीं होगा तो मेहनत का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। हर्षवर्धन के मुताबिक शरीर को अच्छा और पौष्टिक खाना मिलना चाहिए। घर का बना संतुलित भोजन, दाल, दूध, अंडे, हरी सब्जियां और दूसरी पौष्टिक चीजें शरीर को ताकत देने में मदद करती हैं।

तीसरी चीज

बहुत से लोग रोज घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन आराम को महत्व नहीं देते। हर्षवर्धन ने इसे अपनी फिटनेस का तीसरा बड़ा सीक्रेट बताया है। उनका कहना है कि कसरत के बाद शरीर को आराम भी चाहिए होता है। अच्छी नींद और पर्याप्त आराम शरीर को फिर से ऊर्जा देने में मदद करते हैं। उन्होंने रेड लाइट रिकवरी का भी जिक्र किया, जिसे वह अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा मानते हैं।

'आम छूना भी अलाउड नहीं'

अगर आप मसल बिल्डिंग की कोशिश कर रहे हैं तो आपको इस गलती से बचना है। एक्टर ने आम खाने से बचने की सलाह दी है। अपनी पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आम छूना भी अलाउड नहीं है। इसका मतलब यह है कि वह अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रहते हैं। फिटनेस के लिए कई बार अपनी पसंद की चीजों पर भी कंट्रोल करना पड़ता है। हालांकि आम एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, लेकिन यह उनकी व्यक्तिगत फिटनेस रूटीन का हिस्सा है।

फिटनेस का आसान फॉर्मूला

हर्षवर्धन राणे की बातों को समझें तो फिट रहने का फॉर्मूला बहुत सीधा है। नियमित कसरत करें, अच्छा खाना खाएं और शरीर को पूरा आराम दें। यही तीन आदतें लंबे समय तक आपको फिट और एक्टिव रखने में मदद कर सकती हैं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article